बरेली, अप्रैल 9 -- शीशगढ़। रामलीला मैदान में हनुमान जन्मोत्सव पर मंगलवार को बालाजी दरबारर लगा। इसमें महंत गौरव अग्रवाल, सुरभि सरगम एवं रामकुमार लक्खा ने भजन प्रस्तुत किए। बालाजी को छप्पन भोग लगाए। कस्बा एवं आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे। रामप्रकाश गुप्ता, राजकुमार वर्मा, अंटू रस्तोगी, रामौतार राजीव,बबलू आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...