शीशगढ़ में जाम से प्रतिदिन जूझ रहे हैं लोग
बरेली, मई 20 -- शीशगढ़, संवाददाता lशीशगढ़ कस्बा में रात्रि नौ बजे के बाद रोड पर जाम लग जाता है। जाम में लोग घंटों जूझते हैं। पुलिस को जाम खुलवाने को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है।कस्बा में प्रतिदिन रात्रि में 9.00 बजे के बाद वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। भट्ठों से ईंट लेकर ट्रक एवं ट्रैक्टर-ट्रालियां रोजाना कस्बा से निकलती हैं। कस्बे में सुबह 9:00 से रात्रि 9:00 बजे तक नो एंट्री रहती है। बड़े वाहनों के चालक रात्रि 9:00 बजने का इंतजार करते हैं। नो एंट्री खत्म होने पर चालक वाहन दौड़ाने लगते हैं। छोटे वाहन आने से घंटों जाम रहा है। नगर पंचायत की अध्यक्ष नीलोफर हुसैन ने गत दिनों जाम से निजात को बाइपास निर्माण की मांग की थी। भाजपा नेता राम प्रकाश गुप्ता ने विधायक डा. डीसी वर्मा को बाईपास बनाने की मांग गत दिनों की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.