बरेली, जून 20 -- शीशगढ़। थाना क्षेत्र की चौकी बंजरिया में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया जिसमें सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी चोर लेकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बंजरिया गांव निवासी पवन कुमार ने पुलिस को बताया गुरुवार की रात में वह घर के बरामदे में सो रहे थे। रात में अज्ञात चोर उनके घर में घुस गए। चोरों ने कमरे मे रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमे रखे सोने-चांदी के जेवर और एक लाख तीन हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। सुबह जब वह जागे तो उन्हें चोरी की घटना का पता चला। यह भी पढ़ें- शीशगढ़ में आलमारी का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- सूने मकान का ताला तोड़ लाखों...