बरेली, जून 15 -- शीशगढ़, संवाददाता। बंजरिया चौकी क्षेत्र के गांव सियाठेरी निवासी युवक की रुद्रपुर उत्तराखंड के पंतनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 25 वर्षीय धर्मवीर पुत्र मिढ़ई लाल का आठ दिन पहले पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। शनिवार शाम को युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में की मौत हो गई। युवक की शादी पीलीभीत के अमरिया क्षेत्र के एक गांव निवासी हेमलता के साथ हुई थी। युवक अपने ससुरालियों के साथ पंतनगर की एक फैक्ट्री में काम करता था। उसका एक बेटा भी है।पीड़ित परिवार का आरोप है कि धर्मवीर की ससुरालियों ने हत्या की है। परिजनों का आरोप है धर्मवीर की हत्या कर शव को ट्रेन की पटरी के पास फेंका गया है। ससुरालियों के अनुसार सुबह पांच बजे ट्रेन हादसा हुआ है जबकि पीड़ित पक्ष के लोगों का कहना...