बरेली, अप्रैल 2 -- गोकशी की फर्जी सूचना देने के आरोप में एक पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। बिजनौर के हल्दौर थाने में तैनात आरक्षी गुलाम मुर्तजा ने डायल 112 पर गलत जानकारी दी थी, जिसके बाद शीशगढ़ पुलिस ने रातभर तलाश की। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया घटना 28 मार्च 2026 को रात लगभग 9 बजे हुई। आरक्षी गुलाम मुर्तजा जो ग्राम बूची, थाना शीशगढ़ का निवासी है, ने अपने गांव में राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के चलते निजी स्वार्थ के लिए एक व्यक्ति के घर में गौकशी हेतु गौवंशीय पशु बंधे होने की सूचना दी थी।सूचना मिलने पर शीशगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। गहन जांच के बाद पुलिस को पता चला कि दी गई जानकारी पूरी तरह असत्य और भ्रामक थी। उन्होंने इस मामले की एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर बिजनौर के उच्च अधिकारियों को भेज दी। बिजनौर पुलिस ने प्रारंभि...