बरेली, अप्रैल 26 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। बरेली। शहर के शील चौराहे से बांके बिहारी मंदिर रोड तक नाला चोक होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से बड़े नाले की सफाई नहीं होने के कारण जल निकासी पूरी तरह बाधित हो जाती है जिससे सड़क पर गंदा पानी भर गया है। राहगीरों और स्थानीय निवासियों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। कई जगहों पर पानी जमा होने से फिसलन और दुर्गंध की समस्या भी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि समस्या से संबंधित विभाग को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इधर, स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम के किसी भी समय बरेली आने की संभावना है, लेकिन शहर में इस तरह की बदहाल सफाई व्यवस्था प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि वर्षों से बड़े नाले की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.