धनबाद, अप्रैल 14 -- अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति, झरिया शाखा की सोमवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से शीला चौखानी को सत्र 2026-28 के लिए नया अध्यक्ष चुना गया। उनके साथ शिल्पा कारीवाल को सचिव और सीमा सपरिया को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष मीनू गोयल ने की। इस अवसर पर शाखा संरक्षिका जामवंती लोहारूवाल, पूर्व अध्यक्ष किरण खरकिया और विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद सुमन अग्रवाल उपस्थित थीं। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों को पुष्प देकर सम्मानित किया गया और संस्था के आगामी सामाजिक कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- संगीता चितलांगिया और आंचल झंवर सम्मानित बैठक में मुख्य रूप से निशा सपड़िया, रीता अग्रवाल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.