शीला देवी हत्याकांड की जांच की मांग
हमीरपुर, मई 22 -- राठ। अखिल भारतीय लोधा लोधी महासभा के जिलाध्यक्ष रूपसिंह लोधी ने सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली की शासकीय अधिवक्ता सीमा पटनाहा सिंह को दिए शिकायती पत्र में बताया कि जरिया थानाक्षेत्र के बौखर गांव में गत 20 सितंबर 25 को कुछ लोगों द्वारा शीला देवी की घर में घुसकर हत्या कर दी थी। जिसका मुकदमा दर्ज कराया गया। लेकिन 8 माह बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर सकी। जबकि मृतक की पुत्री पूजा देवी ने पुलिस अधीक्षक, पुलिस महानिदेशक लखनऊ और मुख्यमंत्री तक न्याय की गुहार लगा चुकी है। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। शासकीय अधिवक्ता से उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.