शीर्ष 2 फीसदी वैज्ञानिकों में शामिल डॉ. मुकेश सम्मानित
हरदोई, सितम्बर 5 -- हरदोई। संडीला तहसील के अटिया शाहपुर गांव निवासी डॉ. मुकेश कुमार अवस्थी को शिक्षक दिवस पर बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ में सम्मानित किया गया। गणित विभाग में सहायक आचार्य डॉ. अवस्थी का नाम स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय, अमेरिका की विश्व के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों की सूची में वर्ष 2022 से लगातार शामिल है। डॉ. अवस्थी ने अब तक 152 शोध-पत्र, 30 पुस्तकें और 41 पुस्तक अध्याय प्रकाशित किए हैं। उनके नाम चार पेटेंट भी हैं। उनका शोध क्षेत्र गणितीय मॉडलिंग, द्रव प्रवाह और ऊष्मा स्थानांतरण है। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा गांव में प्राप्त करने के बाद लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक-परास्नातक और आईआईटी रुड़की से पीएचडी की। वर्ष 2017 से वह बीबीएयू लखनऊ में सहायक आचार्य हैं। उनके पिता गिरीश कुमार अवस्थी वर्ष 2020 में ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.