नई दिल्ली, जुलाई 21 -- सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक महिला वकील की जरूरी अपील पर संज्ञान लिया। वकील ने आरोप लगाया था कि लखनऊ जिला कोर्ट परिसर में बार एसोसिएशन के एक पदाधिकारी ने उनके और उनके मुवक्किल के साथ मारपीट की। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) ने कहा कि चैंबर में जाने के बाद मैं उनसे (इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के जस्टिस राजन रॉय, जो लखनऊ जिला कोर्ट के प्रशासनिक जज भी हैं) बात करूंगा। उन्होंने महिला वकील से, जो आमतौर पर सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करती हैं, अपनी शिकायत लेकर जस्टिस रॉय से मिलने को कहा। पीठ में जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली भी शामिल थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीठ के सामने पेश होते हुए वकील ने तुरंत दखल की मांग की और कहा कि यह मामला बहुत जरूरी है। मैं सुनवाई के लिए लखनऊ जिला कोर्ट आई थी। प्रतिवादी...