महाराजगंज, मार्च 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गड़ौरा चीनी मिल के एक टैंक से शीरा ओवरफ्लो होकर नष्ट होने के मामले में मिल के अध्यासी सहित तीन लोगों पर ठूठीबारी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। यह कार्रवाई जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक निचलौल की तहरीर पर की गई है। पुलिस को दी गई तहरीर में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र संख्या तीन वैभव कुमार यादव ने बताया है कि रविवार को जिला आबकारी अधिकारी द्वारा भेजे गए पत्र में निर्देशित किया गया कि गड़ौरा मिल में शीरा ओवरफ्लो होने के मामले में अध्यासी सहित अन्य जिम्मेदारों पर मुकदमा दर्ज कराया जाय। इस मामले में उप आबकारी निरीक्षक गड़ौरा प्रेम प्रकाश तिवारी द्वारा जिला आबकारी अधिकारी को पत्र के माध्यम से बताया गया है कि जब वे शनिवार को शीरा का टैंक देखने गए तो टैंक संख्या तीन से शीरा ओवरफ्लो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.