कन्नौज, जनवरी 8 -- कन्नौज। जिले में इन दिनों कड़ाके की सर्दी ने लोगों की दिनचर्या पूरी तरह बदल दी है। न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने और अधिकतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने से सर्दी का असर साफ तौर पर देखा जा रहा है। सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ गई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ठंडी हवाओं के चलते लोगों को अलाव, हीटर और गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, अगले दो दिनों तक ठंड का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। विभाग ने चेतावनी दी है कि 7 जनवरी को ठंड के साथ मध्यम से घना कोहरा छा सकता है, जबकि 8 जनवरी को भी मध्यम कोहरा और ठंड बनी रह सकती है। कोहरे के चलते सुबह के समय दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को परेशानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.