हाथरस, दिसम्बर 15 -- शीत लहर के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त,जारी की एडवाइजरी -(A) प्रभारी अधिकरी आपदा की ओर से जारी की गई एडवाइजरी शीतलहर और कोहरे को देखते हुए प्रभारी अधिकारी आपदा ने बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिससे कि कड़ाके की ठंड व कोहरे में लोग अपने आपको सुरक्षित रख सके। प्रभारी अधिकारी (आपदा) ने कहा कि पहलेः रेडियो सुने, टीवी देखें, स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के लिए समाचार पत्र पढ़ें ताकि यह पता चल सके कि क्या शीत लहर होने वाली है। पर्याप्त सर्दियों के कपड़े पहनें। कपड़ों की कई परतें शरीर को गर्म रखने में अधिक सहायक होती है। शीतलहर के दौरान फ्लू बहती/भरी हुई नाक या नाक से खून जैसी विभिन्न बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है, जो आमतौर पर ठंड के लंबे समय तक सम्पर्क में रहने के कारण हो जाती है या बढ़ जाती है। इस तरह के लक्षणो के लिए डॉक्टर से ...