सिद्धार्थ, दिसम्बर 17 -- सिद्धार्थनगर। तराई के आंगन में शीतलहर की दस्तक हो गई है। बुधवार की भी सुबह घने कोहरे में हुई। साथ ही चल रही ठंड हवा से बुद्धभूमि कांप उठी। कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार थम गई। इससे लोगों को वाहन चलाने में परेशानी हुई। जिला प्रशासन ने ठंड को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया है। अब सभी स्कूल सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक खुलेंगे। स्कूल के समय में बदलाव के बावजूद बच्चों को ठंड की वजह से स्कूल जाने में परेशानी हुई। स्कूल में ठंड से परेशान दिखे। वहीं ठंड की वजह से लोग घरों में ही दुबके रहे। सड़कों पर आवाजाही थोड़ी कम दिखी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.