चम्पावत, मार्च 7 -- चम्पावत जिले की पहली पैराग्लाइडिंग महिला पायलट शीतल ठाकुर को राइजिंग स्टार उत्तराखंड का खिताब मिला है। नायर वैली एडवेंचर फेस्टिवल में शीतल को 25 हजार रुपये और ट्राफी दी गई। इसके अलावा चम्पावत साहसिक पर्यटन एवं ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेट एसोसिएशन के ही आशीष कोहली का चयन टेक्निकल जज कोर्स के लिए किया गया है। शीतल और आशीष मार्च में नेपाल के पोखरा में होने वाली अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर डीएम मनीष कुमार ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में एडीएम कृष्णा नाथ गोस्वामी, चम्पावत साहसिक पर्यटन एवं ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेट एसोसिएशन अध्यक्ष ज्योति भंडारी, सचिव आशीष कोहली और वायु सेना के पूर्व अधिकारी अमित परमार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.