शीतल पेय एवं कटे-गले फल बेचने वालों पर छापा
फिरोजाबाद, मई 26 -- गर्मी के मौसम में शीतल पेय एवं कटे गले फलों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की नजर जमी हुई है। इनसे लोगों को होने वाली परेशानी को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सड़े-गले फलों को नष्ट कराया जा रहा है तो फल विक्रेताओं को भी निर्देश दिए जा रहे हैं कि कटे हुए फलों की बिक्री न करें। शासन के निर्देशों के क्रम में प्रशासन सख्त है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सख्त निर्देश दिए हैं। इस स्थिति में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा चंदन पांडे के निर्देशन में टीमें दौड़ रही हैं। इन टीमों द्वारा बाजार में बिक रहे शीतल पेय पदार्थ की भी जांच की जा रही है। इसके साथ में फ्रूट जूस को भी देखा जा रहा है। बताते चलें कि फिरोजाबाद में शीतल पेय के नाम पर मशीन से बनने वाले कोल्डड्रिंक्स, मैंगो शेक के साथ शिकंजी एवं जलजीरा विक्रेता भी हैं।अभी तक स्वास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.