बांदा, मई 30 -- नरैनी। क्षेत्रीय विधायक की मांग पर शीतल दास अखाड़ा संत कबीर आश्रम नौगवां के पर्यटन विकास के लिए वित्तीय स्वीकृति मिली है । प्रथम किस्त के रूप में 40 लाख रुपए कार्यदायी संस्था को आवंटित किए गए हैं । तहसील क्षेत्र के नौगवां गांव स्थित शीतल दास अखाड़ा सिद्ध पीठ संत कबीर आश्रम में श्रद्धालुओं एवं संतों के लिए मूल भूत सुविधाएं विकसित कराने के संबंध में विधायक ओम मणी वर्मा ने प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री को पत्र लिख कर मांग की थी। जिसके तहत सरकार के उप सचिव संजीव कुमार श्रीवास्तव ने पत्र जारी कर पर्यटन विकास कार्य की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा की है । संत कबीर आश्रम में यात्री शेड, सीसी बेंच, सोलर पैनल, पेयजल व्यवस्था एवं सुंदरी करण आदि विकास कार्यों के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों के विकास अं...