पिथौरागढ़, मार्च 22 -- पिथौरागढ़। राजकीय महाविद्यालय गणाई गंगोली में सहायक प्राध्यापक शीतल आर्या का मुख्यमंत्री उत्कृष्ट शोध पत्र प्रोत्साहन योजना के लिए चयन हुआ है। शीतल वर्तमान में महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान की प्राध्यापिका है। उन्हें एंकरिंग ट्रस्ट, नेविगेटिंग चैलेंजेज इंडिया एट द हेल्म ऑफ आयोरा शोध पत्र में हिंद महासागर क्षेत्रीय संगठन में भारत की भूमिका, क्षेत्रीय सहयोग, विश्वास निर्माण व समकालीन चुनौतियों का विश्लेषण करने पर चयनित किया गया है। उनके योगदान को राज्य स्तर पर मान्यता मिली है। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य, महाविद्यालय परिवार ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...