मुंगेर, मार्च 12 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बुधवार को को शीतला अष्टमी के अवसर पर शहर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। नीमतल्ला चौक स्थित शीतला माता मंदिर में सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में महिलाओं ने शीतला माता की पूजा कर परिवार के सदस्यों के अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। मंदिर परिसर में सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं, जो दोपहर तक जारी रहीं। कई भक्तों ने व्रत रखकर माता की आराधना की और व्रत से जुड़ी कथा भी सुनी। महिलाओं ने किया गंगा स्नान: शीतला अष्टमी के अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने सुबह गंगा नदी में स्नान किया। गंगा स्नान के बाद महिलाएं मंदिर पहुंचकर माता को भोग लगाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने माता के चरणों म...