शीतला माता मंदिर में आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर, 221 लोगों ने लिया लाभ
गुड़गांव, सितम्बर 23 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर बुधवार को शीतला माता मंदिर परिसर में आयुष विभाग की ओर से आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे लोगों के साथ आसपास के लोगों ने भी शिविर में स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लिया। शिविर में कुल 221 लोगों की जांच कर उन्हें आयुर्वेदिक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया और निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। लोगों के ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) की जांच की गई। हड्डियों की जांच के साथ स्वास्थ्य संबंधी अन्य स्क्रीनिंग भी की गई। चिकित्सकों ने लोगों को बदलती जीवनशैली के बीच संतुलित खानपान, नियमित दिनचर्या, पर्याप्त नींद और शारीरिक सक्रियता को दैनिक जीवन में शामिल करने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: 11वें आयुर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.