भागलपुर, फरवरी 3 -- भागलपुर। घंटाघर शीतला माता मंदिर में मां शीतला की पूजा-अर्चना के लिए सोमवार को सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने मां की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं 48 घंटे के अखंड संकीर्तन दूसरे दिन भी जारी रहा। शीतला माता पूजन समिति के अध्यक्ष विजय साह ने बताया कि संकीर्तन का मंगलवार को समापन किया जाएगा। मौके पर कोषाध्यक्ष मनोज मंडल, रिंकु साह, अवधेश मंडल, चंद्रशेखर गुप्ता, सन्नी कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.