गुड़गांव, मार्च 7 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर पर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ सोमवार से उमड़ने लगेगी। रविवार रात से ही बाहरी श्रद्धालु आकर सोमवार को दर्शन करेंगे। मंदिर प्रबंधन की ओर से तैयारियों की गई है। मंदिर अधिकारियों के मुताबिक शनिवार को करीब पांच हजार से अधिक भक्त मंदिर में माता रानी के दर्शन करने पहुंचे। रविवार, सोमवार और मंगलवार को भक्तों की संख्या में और अधिक बढ़ने होने की उम्मीद है। मेले में काफी संख्या में भक्त माता रानी के दर्शन करने पहुंचते है। मान्यताओं के अनुसार चैत्र मेले में सबसे ज्यादा नव विवाहित जोड़े और मुंडन कराने लोग पहुंचते है।24 घंटे मंदिर में दर्शन हो सकेंगे:मंदिर प्रबंधन के अनुसार चैत्र मेले में श्रद्धालुओं के दर्शन 24 घंटे तक सकेंगे। अल सुबह एक घंटे के लिए माता सिंगार के लिए ...