शीतला माता मंदिर परिसर में तोड़फोड़ व अवैध कब्जे के प्रयास का आरोप, एफआईआर की मांग
शामली, जून 29 -- कांधला। श्री शीतला माता मंदिर प्रकरण के जनहित पक्षकार आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर को क्षतिग्रस्त कर विवादित संपत्ति पर अवैध कब्जे का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि संबंधित लोगों ने न्यायालय द्वारा यथास्थिति बनाए रखने के आदेशों की अवहेलना की है। इस संबंध में उन्होंने थाने में शिकायती-पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने, मंदिर परिसर में हुई तोड़फोड़ की निष्पक्ष जांच कराने तथा न्यायालय के आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार का कहना है की घटना के संबंध में तहरीर मिली है मामले की जांच का कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.