मऊ, फरवरी 22 -- मऊ, संवाददाता। शीतला माता धाम मंदिर व्यवस्था समिति के सदस्यों की बैठक मंदिर के सभागार में रविवार को समिति के अध्यक्ष संजय वर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें श्रद्धालुओं ने शीतला माता मंदिर को दिव्य बनाने का संकल्प लिया। वहीं मंदिर को भव्य और दिव्य बनाने में सहयोग करने वालों को सम्मानित भी किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए शीतला माता धाम मंदिर व्यवस्था समिति के अध्यक्ष संजय वर्मा ने कहा कि श्री शीतला माता धाम मंदिर पूर्वांचल के प्रसिद्ध मंदिरों में शामिल हैं। यहां पर गैर जनपदों से काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। पुनर्निर्माण के बाद मंदिर और अधिक भव्य और दिव्य स्वरुप धारण करेगा। समिति के अध्यक्ष संजय वर्मा ने समाजसेवी राजा आनंद ज्योति सिंह, पूजा राय, गिरधर अग्रवाल, अमर सिंह कुशवाहा, सुंदर खंडेलवाल, महेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.