मिर्जापुर, फरवरी 28 -- हलिया। क्षेत्र के गड़बड़ा शीतला धाम में रंगभरी एकादशी के पर्व पर दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की कतारें लग रहीं। हाथ में नारियल,चुनरी, फूल माला और प्रसाद लेकर मां के दरबार में पहुंचे भक्तों ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि की मंगलकामना की। माता शीतला के जयकारे से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आसपास के साथ ही पड़ोसी मध्यप्रदेश के विभिन्न गांवों से आए लगभग बीस हजार भक्तों ने माता के चरणों शीश झुका कर आशीर्वाद लिया। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्था की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...