कटिहार, मार्च 7 -- कटिहार निज संवाददाता होली के बाद चैत्र कृष्ण अष्टमी को बासोड़ा शीतला माता की पूजा की जाती है। यह जानकारी देते हुए पंडित जयप्रकाश पांडे ने बताया कि इस वर्ष 10 मार्च मंगलवार को प्रसाद बनाकर 11 मार्च बुधवार को शीतला माता की पूजा करके प्रसाद ग्रहण करना चाहिए। मारवाड़ी समाज के लिए इस पर्व का बड़ा महत्व है। शीतला माता की पूजा करने के बाद उस दिन एक दिन पूर्व बना हुआ भोजन ही लोग खाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...