मिर्जापुर, मार्च 22 -- चुनार। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को अदलपुर बड़ी शीतला माता मंदिर पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां चंद्रघंटा स्वरूप देवी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। दूर दराज से पहुंचे लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं ने शीतला घाट पर गंगा स्नान करने के पश्चात मंदिर परिसर में लगी दुकानों से नारियल, चुनरी, माला-फूल, लाचीदाना आदि प्रसाद लेकर मां शीतला के चरणों में अर्पित किया। श्रद्धालु दर्शन पूजन करने के लिए कतार में खड़े होकर मां का जयकारा लगाते हुए गर्भगृह में पहुंच कर मत्था टेका। इससे पहले शीतला माता के पुजारी ने चुनार के नैनागढ़ गंगा घाट से गंगा जल लाकर मां को स्नान करा कर बेला,चमेली, गुलाब, गेंदा, अड़हुल,अपराजिता के फूलों से मां का मनमोहक श्रृंगार किया था। श्रृद्धालु मां का मनमोहक श्रृंगार देख निहाल हुए। लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं की भीड...