कोडरमा, मार्च 21 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया के प्रसिद्ध देवी मंडप के अलावा शीतला माता मंदिर परिसर में शनिवार को भगवती जगदम्बा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा धूमधाम से की गई। चैत्र नवरात्रि के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा के दौरान भक्तों ने सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। वहीं देवी मंडप के मुख्य पुजारी आचार्य कृष्ण मुरारी पांडेय ने कहा कि मां चंद्रघंटा को शांति और कल्याण का प्रतीक माना जाता है,मां चंद्रघंटा भय से मुक्ति का वरदान देती हैं और आत्मविश्वास बढ़ाती हैं। वहीं इनकी पूजा करने से साधक की कुंडली से मंगल के दोष दूर होते हैं। वहीं मंदिर में पूजन के दौरान आचार्य बरुण पाण्डेय, सुरेश पांडेय, लक्ष्मी कांत पांडेय, छोटे लाल पाण्डेय, हीरालाल पांडेय, आशीष पांडेय, धनंजय पांडेय, ऋषि कांत पांडेय, अक्षय पाण्डेय, आश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.