शीतला मंदिर में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू
जमशेदपुर, मई 20 -- शीतला मंदिर शंकोसाईं डिमना में सोमवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। सुबह 7 बजे मंदिर प्रांगण से निकली कलश यात्रा रोड नंबर एक होते हुए रामनगर स्वर्णरेखा नदी घाट पहुंची। वहां कलश में पवित्र जल भरकर महिलाएं वापस मंदिर लौटीं। यात्रा में करीब 350 से अधिक महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर चलीं। पूरे मार्ग पर हरे राम, हरे कृष्ण और जय श्रीराधे के जयघोष से वातावरण भक्ति रस से भर गया। दोपहर 3 बजे से भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। वृंदावन से पधारे कथावाचक व्यास आचार्य श्री राघवेंद्र जी महाराज ने पहले दिन भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिवमहापुराण कथा शुरू उन्होंने कहा कि भागवत कथा सुनने मात्र से जीवन भर के पाप और कष्ट दूर हो जाते हैं। कलयुग में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.