जमशेदपुर, मार्च 16 -- साकची थाना क्षेत्र स्थित शीतला मंदिर में शनिवार देर रात चोरी की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार दान पेटी तोड़कर करीब चार हजार रुपये निकाल लिए गए। बताया जाता है कि 9 नंबर ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी हासिम ने रात करीब 10 बजे सोलर लाइट के पाइप के सहारे मंदिर परिसर में चढ़कर चोरी की। आरोपी साकची स्थित एक फूल दुकान में काम करता है। हासिम पहले भी मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी कर चुका है। इस बार उसने दान पेटी तोड़कर नकदी चुरा ली। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी को पकड़कर साकची थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...