प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 24 -- कोहंडौर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत कोहंडौर के चेयरमैन शीतला प्रसाद के निर्वाचन को लेकर चल रहे विवाद में अब सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया है। कोर्ट ने उनके निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज करते हुए शीतला प्रसाद के पक्ष में फैसला सुनाया है। इस पर चेयरमैन और उनके समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। ​नगर निकाय चुनाव परिणाम में शीतला प्रसाद के निर्वाचन को उपविजेता अमृतलाल ने अवैध बताते हुए चुनौती दी थी। इलाहाबाद उच्च न्यायालय से राहत न मिलने पर अमृतलाल ने एक जुलाई 2025 को सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर की थी। ​मंगलवार को सुनवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय ने शीतला प्रसाद के निर्वाचन को वैध करार दिया। कोर्ट ने माना कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं थी। इसी के साथ याचिका...