अररिया, मार्च 28 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को शीतला मंदिर में नवमी पूजन का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने शीतला नवमी की पूजा अर्चना कर सुख सम्रद्धि की कामना की। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह, नीलिमा साहा,लक्ष्मी कुमारी,निधि झा,अलका देवी,प्रियंका सिंह आदि ने बताया कि शीतला नवमी पर परिवार की सुख सम्रद्धि की कामना की गई। इस मौके पर महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर सदा सुहागिन होने का आशीर्वाद प्रदान किया। शीतला नवमी को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...