वाराणसी, अप्रैल 2 -- मिर्जामुराद, संवाद। क्षेत्र के प्रतापपुर गांव स्थित शीतला धाम में बड़ी पूर्णिमा के अवसर पर लगे मेले में गुरुवार सुबह दर्शन करने जा रही महिला श्रद्धालुओं का भीड़ का फायदा उठाते हुए एक महिला स्नेचर ने दो महिलाओं के गले से मंगलसूत्र और सोने की चेन झपट ली। हालांकि सतर्क श्रद्धालुओं ने एक आरोपी महिला को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।प्रतापपुर (मिर्जामुराद) गांव स्थित शीतला धाम में हर वर्ष बड़ी पूर्णिमा पर विशाल मेला लगता है, जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। गुरुवार सुबह भी भारी भीड़ के बीच महिला स्नेचर सक्रिय हो गई। इस दौरान मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के भोरकला मनकैया गांव निवासी उर्मिला सिंह पत्नी विजय नारायण सिंह तथा मिर्जापुर जनपद के कछवा थाना क्षेत्र के व्यासपुर गांव निवासी ...