बेगुसराय, मार्च 28 -- बीहट, निज संवाददाता। बीहट नगर परिषद के वार्ड 21 जलेलपुर टोला स्थित माता शीतला धाम परिसर में शुक्रवार की शाम से चार दिवसीय माता शीतला महोत्सव शुरू हुआ। सूबे के मंत्री सुरेन्द्र मेहता, तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार, एडीएम बृजकिशोर चौधरी, एसडीओ अनिल कुमार, सदर एसडीपीओ टू पंकज कुमार, बरौनी डेयरी के एमडी रविन्द्र कुमार सिंह, एलीएम वैभव विशाल, बीहट नप के उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, पूर्व मुख्य पार्षद अशोक कुमार सिंह, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार तथा संजय गौतम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर माता शीतला महोत्सव का उद्घाटन किया। सूबे के मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने कहा कि बीहट का माता शीतला महोत्सव जिला ही नहीं सूबे की सांस्कृतिक धरोहर है। आने वाले दिनों में बीहट का शीतला धाम सूबे ही नहीं देश में प्रमुख अध्यात्मिक स्थल के ...