शीतला चौक से करनडीह सड़क का काम शुरू होगा : मंडल
जमशेदपुर, मई 19 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर प्रखंड के शीतला चौक से प्रमथनगर होते हुए करनडीह चौक तक जर्जर सड़क के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। करीब सात वर्षों से खराब पड़ी इस सड़क के निर्माण कार्य की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। आजसू पार्टी के जिला सचिव कृतिवास मंडल ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, नई दिल्ली में शिकायत कर सड़क की बदहाल स्थिति से अवगत कराया था। शिकायत में बताया गया था कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों और बारिश में जलजमाव के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। मंत्रालय के निर्देश पर पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने जांच रिपोर्ट सौंप दी है। यह भी पढ़ें- खुरियाल टोला मुख्य सड़क से खरसौता गांव को जोड़ने वाली सड़क जर्जर दीपक सहाय ने बताया है कि 30 अप्रैल, 2026 को सड़क निर्माण का एग्रीमेंट हो चुका है और जल्द काम शुरू होगा।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.