जौनपुर, मार्च 21 -- जौनपुर, संवाददाता। वासंतिक नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को मां भगवती के चन्द्रघंटा स्वरूप का दर्शन पूजन श्रद्धालुओं ने किया। इस दौरान शीतला चौकियां धाम और परमानतपुर स्थित मैहर देवी मंदिर में श्रद्धालु दर्शन पूजन करने पहुंचे। भक्तों ने माला-फूल, नारियल-चुनरी चढ़ाकर मां की विधि विधान से पूजन अर्चन की। नवदुर्गा शिव मंदिर विसर्जन घाट पर श्रद्धालु भक्तों ने सुबह मां चन्द्रघंटा स्वरूप का दर्शन किया। इस मंदिर में मां भगवती के नवो विग्रहों की स्थापना की गई है। शीतला चौकियां धााम में सुबह से शाम तक कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने मां चंद्रघंटा देवी को दूध और दूध से बने मिष्ठान चढ़ाकर पूजन अर्चन किया। मां को दूध और उससे बनी चीजें चढ़ाने से दुखों से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा मां को वस्त्र, नारियल, चुनरी, फूल-माला व प्रसाद चढ़ाया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.