नई दिल्ली, मार्च 8 -- Sheetala Ashtami 2026: हिंदू धर्म में शीतला अष्टमी का पर्व विशेष महत्व रखता है। यह व्रत चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। कई जगहों पर इसे बसोड़ा या बसोड़ा अष्टमी भी कहा जाता है। यह पर्व खासतौर पर उत्तर भारत के राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि मां शीतला की पूजा करने से घर-परिवार को रोग और संक्रमण से सुरक्षा मिलती है। यही कारण है कि गर्मी के मौसम की शुरुआत में इस व्रत का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस दिन विशेष रूप से बासी भोजन का भोग मां शीतला को लगाया जाता है। शीतला अष्टमी 2026 की तिथि- हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल चैत्र कृष्ण अष्टमी की तिथि 11 मार्च 2026 की रात 1 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर 12 मार्च 2026 की सुबह 4 बजकर 19 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.