मुरादाबाद, मार्च 11 -- मुरादाबाद। कपूर कंपनी स्थित हुल्का मंदिर में चल रहे बसौड़े मेले में बुधवार को शीतला अष्टमी की धूम रही। श्रद्धालुओं ने तड़के से ही मंदिर पहुंचकर कतारबद्ध होकर जयकारों एवं घंटों की गूंज के साथ माता शीतला के दर्शन किए। उन्होंने बासी भोजन का भोग लगाया। कौड़ी, बताशे, लौंग, नारियल, चुनरी आदि का प्रसाद चढ़ाया। बाद में मंदिर परिसर में ही बसौड़े भोजन का प्रसाद ग्रहण किया। काफी संख्या में बच्चों के मुंडन कराए गए। बच्चों में झूले झूले और मेले का आनंद लिया। महंत बीएन गोस्वमी ने बताया रात दस बजे मंदिर बंद होने के बाद तक भी श्रद्धालु पहुंचते रहे। व्यवस्था में ऊषा गोस्वमी, नवीन गोस्वामी,आदर्श, विकास गोस्वामी,अतुल जौहरी, मयंक गोस्वामी आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.