सीतापुर, मार्च 11 -- सीतापुर, संवाददाता। चैत्र माह की शीतला अष्टमी के अवसर पर जिले के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए माताओं और बहनों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने मां शीतला की विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और निरोग जीवन की कामना की। ऐसी मान्यता है कि शीतला अष्टमी के दिन मां शीतला की आराधना करने से चेचक, हैजा और अन्य संक्रामक रोगों का प्रकोप नहीं होता और परिवार स्वस्थ रहता है। इस दिन बासी पकवानों से मां का भोग लगाए जाने की परंपरा है। शीतला अष्टमी के अवसर पर शहर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। नैमिषारण्य स्थित प्रसिद्ध ललिता देवी मंदिर, महमूदाबाद के संकटा देवी, महोली के चमखर देवी मंदिर, लहरपुर स्थित कुर्विन देवी मंदिर, केस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.