मुंगेर, मार्च 12 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर जिले के जमालपुर स्थित ईस्ट कॉलोनी के प्राचीन शीतला मंदिर में बुधवार को शीतला अष्टमी के अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने सिर पर मंगल कलश लेकर नगर भ्रमण किया। श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। कलश शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर कब्रगाह मोड़, मुंगरौड़ा दुर्गा मंदिर, मुंगरौड़ा चौक, 212 नंबर पुल, नयागांव, हरिसभा मोड़ तथा डीएसपी कोठी होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा "माता शीतला की जय" के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा। इस बावत मंदिर के पुजारी अभिजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि शीतला अष्टमी के दिन माता शीतला की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.