बाराबंकी, मार्च 12 -- हैदरगढ़। कस्बा स्थित शीतला माता मंदिर पर गुरुवार को विशाल मेले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्री खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा भी निकाली गई। शीतला माता मंदिर समित हैदरगढ़ के व्यवस्थापक महेश अग्रवाल की अगुवाई में श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव के तहत पुरानी तहसील मुख्यालय से माता शीतला मंदिर तक डीजे व ढोल नगाड़े के बीच श्री खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। कन्या भोज व भंडारा का आयोजन किया गया। शाम सात बजे से शुरू हुई भजन संध्या मे अमित नामा जयपुर, पंकज सांवरिया झारखंड, दीपांशी तिवारी एवं मेघा शर्मा कानपुर आदि भजन गायकों द्वारा श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.