उन्नाव, मार्च 11 -- उन्नाव/ बांगरमऊ। शहर के कासिमनगर मोहल्ला स्थित शीतला माता मंदिर में बुधवार सुबह भक्तों ने पहुंच कर पूजा अर्चना की। साथ ही मंदिर में आयोजित भंडारे का भक्तों से प्रसाद ग्रहण किया गया। उधर, बांगरमऊ में शीतला अष्टमी पर नगर के पश्चिमी छोर पर स्थित मां शीतला देवी मंदिर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर में मां शीतला देवी का भव्य श्रृंगार किया गया। महिलाओं ने पूरे विधि-विधान के साथ माता का पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। शीतला अष्टमी के पर्व को लेकर नगर में विशेष उत्साह दिखाई दिया। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। बांगरमऊ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रामजी गुप्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.