हल्द्वानी, मार्च 8 -- हल्द्वानी, संवाददाता श्री शीतला माता मंदिर कमेटी की ओर से तीन दिवसीय शीतलाष्टमी महापर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव की शुरुआत सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ होगी।कलश यात्रा गार्गी नदी के तट से शुरू होकर शीतला माता मंदिर तक जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु शामिल होंगे। 10 और 11 मार्च को विशेष देवी पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें कन्या पूजन के साथ-साथ प्रसाद वितरण किया जाएगा। 12 मार्च को अंतिम दिन भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा। जिसमें प्रख्यात भजन गायिका पद्मश्री एवं फिल्मफेयर पुरस्कार विजेता डॉ. जसपिंदर नरूला अपनी सुरीली आवाज में मां की महिमा का गुणगान करेंगी। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता का आशीर्वाद लें।

ह...