भागलपुर, मई 16 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि प्रखंड के ईशीपुर में झारखंड संपर्क मार्ग पर स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर परिसर में शनिवार को 24 घंटे का अष्टयाम शुरू हुआ। जिससे क्षेत्र में राम धुन संकीर्तन गूंजने से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इससे पूर्व पूरे विधि विधान के साथ अष्टयाम का शुभारंभ किया गया। जिसका आनंद बड़ी संख्या में लोग ले रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण, युवा, मजदूर, किसान और कामगार तथा गणमान्य लोगों के सहयोग से अष्टयाम कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- अरणी मंथन के साथ विराट शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...