अल्मोड़ा, मई 14 -- शुभम कपकोटी, लमगड़ा। ब्लॉक सभागार में वनाग्नि चौपाल लगाई गई। मास्टर ट्रेनर गजेंद्र पाठक ने शीतलाखेत मॉडल के बारे में बताया। कहा कि इस मॉडल के तर्ज पर ग्राम पंचायतें में वनाग्नि की रोकथाम के लिए लोगों को प्रेरित करें। यहां ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक सिंह रावत, बीडीओ निवेदिता खुल्वे, सहायक बीडीओ हरीश सुयाल, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष सुनील जोशी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सुरेश कोहली, पुष्कर नैनवाल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...