रांची, नवम्बर 27 -- रांची, संवाददाता। तापमान तेजी से गिरने और शीतलहर के आसार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग एवं जलवायु परिवर्तन प्रकोष्ठ झारखंड ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में ठंड और अधिक कंपकंपा सकती है। ऐसे में आम जनता को पहले से सुरक्षा तैयारियां कर लेनी चाहिएं। विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन में जनसामान्य, संवेदनशील समूह और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए अलग-अलग सावधानियां सुझाई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि ठंड के दिनों में स्थानीय मौसम केंद्रों से मिलने वाली चेतावनियों को गंभीरता से लें। रेडियो, टीवी, मोबाइल ऐप और समाचार पत्रों के माध्यम से निरंतर अपडेट लेते रहें। मौसम में अचानक बदलाव होने पर यात्रा से बचने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। गर्म कपड़ों का करें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.