गोड्डा, जनवरी 10 -- महागामा। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बढ़ते असर के बीच महागामा नगर पंचायत ने नगरवासियों को राहत देने की दिशा में पहल तेज कर दी है। कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद प्रसाद अग्रवाल के निर्देश पर नगर क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था कराई गई है। मोहनपुर, बसुआ चौक, अस्पताल परिसर, बजरंगबली चौक, केचुआ चौक, गुदिया समेत अन्य स्थानों पर नियमित रूप से अलाव जलाए जा रहे हैं। अलाव जलने से सुबह-शाम आवाजाही करने वाले राहगीरों, दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों और जरूरतमंद लोगों को ठंड से काफी राहत मिल रही है। अलाव की व्यवस्था का संचालन नगर पंचायत के पर्यवेक्षक मोहम्मद फिरोज अंसारी के नेतृत्व में किया जा रहा है। उनके साथ कार्यालय सहायक सह कंप्यूटर ऑपरेटर मोहम्मद आरिफ, जमादार दिलदार अंसारी, राजकुमार यादव, चंदन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.