सीतामढ़ी, जनवरी 4 -- सीतामढ़ी। कड़ाके की ठंड ने जिले में शीतलहर का रूप ले लिया है। दो दिन की राहत के बाद शनिवार से फिर ठंड का प्रकोप बढ़ गया। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की सेहत पर भारी पड़ रही है यह ठंड। कोल्ड डायरिया और सांस की बीमारियों से मरीजों की संख्या अस्पतालों में तेजी से बढ़ रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय व प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है। सुबह-सुबह कोहरे की चादर ने शहर और गांवों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है। किसान खेतों में काम करने से कतरा रहे हैं। जबकि मजदूर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.