भभुआ, दिसम्बर 22 -- गाय-भैंस द्वारा दूध कम कर देने से आर्थिक क्षति झेल रहे पशुपालक ठंड से हाथ-पांव में ठिठुरन से कोई काम करने में हो रही है परेशानी (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। धुंधली धूप से शरीर गर्म नहीं हो रहा है। सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। दुधारू गाय-भैंस द्वारा दूध कम कर देने से पशुपालक चिंतित दिख रहे हैं। शीतलहर से गाय, भैंस, बकरी पालने वाले लोग मवेशियों के बीमार होने की आशंका जता रहे हैं। कुछ पशुपालक गोशाला में हीटर और अंगीठी जलाकर रख रहे हैं। पशुओं के शरीर को जूट के बोरा और अनुपयोगी ऊनी कपड़े से ढंककर रख रहे हैं। पशुपालक सुरेंद्र यादव और शिवमूरत पाल ने बताया कि शीतलहर से इंसान के साथ पशुओं की भी परेशानी बढ़ गई है। लोग तो ठंड से बचने के लिए उपाय ढूंढ ले रहे हैं, लेकिन अनबोलते पशुओं की परेशानी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.