मधुबनी, जनवरी 3 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। कोहरा के साथ कोल्ड वेब से शनिवार को लोग ठिठुरने लगे। दिनभर धूप नहीं निकलने से जन जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया। सड़कों पर सन्नाटा छा गया। बाजार में बहुत जरूरी काम से ही लोग निकले। बच्चों और बुजुर्गो को अधिक परेशानी हो रही है। कड़ाके की ठंड के बाद भी कई चौक चौराहों पर अलाव नहीं जलाया जा रहा। लोग खुद से अलाव जला कर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे है। ठंड का असर बाजार में भी दिखने लगा है। शाम होते ही बाजार में चहल पहल कम हो जाती है। गिलेशन बाजार के किराना दुकानदारों ने बताया कि कोल्ड वेब के कारण बहुत कम ग्राहक बाजार में खरीदारी को पहुंच रहे है। ठंड बढ़ने के साथ ही सदर अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में सर्दी, खांसी, बीपी,सुगर और हार्ट के मरीज पहुंचने लगे है। मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड से राहत मिलने की उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.